रांची , जनवरी 20 -- झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने सीएम हेमंत सोरेन के दावोस दौरे को लेकर तंज कसा है।
श्री मरांडी ने अपने सोशल मीडिया पर लिखा, हेमंत सोरेन झारखंड नहीं संभाल पा रहे हैं और विदेश गए हैं पूंजीपतियों को रिझाने... जनता के पैसों से विदेश की सैर कर भले लीजिए, लेकिन झारखंड में व्याप्त जंगलराज अब सतह पर आ चुका है।
हजारीबाग के बड़कागांव प्रखंड में गोंदुलपारा खनन परियोजना के लिए आज प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की जनसुनवाई के दौरान पुलिस के सामने नकाबपोश गुंडों द्वारा महिलाओं पर लाठियां बरसाई जा रही हैं, धारदार हथियार से हमला किया जा रहा है लेकिन हमारा पुलिस प्रशासन पटाखे छोड़ने और वसूली करने में व्यस्त है।
झारखंड ने ऐसा नकारा निकम्मा, भ्रष्ट मुख्यमंत्री आजतक नहीं देखा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित