जयपुर , मई 16 -- राजस्थान के राज्यपाल हरिभाऊ किसनराव बागडे ने डॉ. हेडगेवार के जीवन से जुड़े आदर्शों को आत्मसात करने का आह्वान करते हुए कहा है कि डा हेडगेवार नाटक का मंचन उनके जीवन आलोक से ही साक्षात् नहीं कराने वाला है बल्कि उनके जीवन से प्रेरणा लेकर भारत को सशक्त, समर्थ बनाने में सहभागी होने की दृष्टि देने वाला है।
श्री बागडे शनिवार को यहां बिड़ला सभागार में नागपुर की संस्था "नाद ब्रह्म" द्वारा मंचित 'युगप्रवर्तक डॉ. हेडगेवार' नाट्य प्रस्तुति को देखने पहुंचे। उन्होंने डॉ. हेडगेवार की जीवन आलोक पर आधारित नाटक देखा और उसकी सराहना की। इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी भी मौजूद थी।
नाट्य प्रस्तुति से पहले आयोजित कार्यक्रम में श्री बागडे ने कहा कि राष्ट्र केवल भू-भाग नहीं, बल्कि एक विचार, एक आचार, एक सभ्यता और परम्परा है। डॉ. हेडगेवार ने इसी राष्ट्रवादी सोच को जन जन तक पहुंचाया। वह महामना, चिंतक थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित