सना , अक्टूबर 22 -- यमन के हूती विद्रोहियों के सैन्य प्रवक्ता ने दावा किया है कि सऊदी अरब ने लाल सागर में बाब अल-मंदेब जलडमरूमध्य के पास जुकर द्वीप के निकट 14 भारतीय नागरिकों को ले जा रही एक भारतीय नौका को निशाना बनाया है।

हूती सैन्य प्रवक्ता याह्या सरी ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर जारी बयान में कहा कि हूती सैनिक भारतीय नागरिकों को बचा रहे हैं और इस संबंध में बाद में विस्तृत जानकारी देंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित