देहरादून , मार्च 26 -- उत्तराखंड के देहरादून पुलिस हुडदंगियों पर नकेल कसने के लिए ऑपरेशन नाइट वॉच की शुरुआत कर दी है।

देहरादून के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रमेंद्र डोबाल ने सभी थाना प्रभारियों अपने-अपने थाना क्षेत्रों में रात्रि को अनावश्यक रूप से घूम रहे हुड़दंगी छात्रों पर नकेल कसने तथा रात्रि में लगतार सघन जांच अभियान चलाते हुए संदिग्धों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही के निर्देश दिए हैं।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने गुरुवार को बताया कि विश्वविद्यालयों, निजी संस्थानों मे पढ़ने के नाम पर रात्रि को अनावश्यक रूप से घूमने वाले युवकों के हुड़दंग मचाने को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। ऐसे सभी युवकों के विरुद्ध सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। यदि किसी भी कॉलेज,यूनिवर्सिटी का छात्र अनावश्यक रूप से ग्रुप मे घूमते हुए या फिर हुड़दंग बाजी करते हुए पाया जाएगा जायेगा ,तो उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई के साथ- साथ सुनिश्चित की जाएगी।

इसके अलावा संबंधित कॉलेज से उसके निष्कासन की कार्रवाई भी की जाएगी।

उन्होंने सभी थाना प्रभारियों को अपने-अपने थाना क्षेत्रों में स्थित शिक्षण संस्थानों में गुटबाजी कर माहौल खराब करने का प्रयास करने वाले छात्रों को चिन्हित करते हुए उनके विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई करने को कहा है।

इसके साथी थाना प्रभारियों को रात्रि में संदिग्ध व्यक्तियों की तलाश के साथ-साथ अराजक तत्वों पर नकेल कसने हेतु लगातार स्थान बदल बदल कर सघन जांच अभियान चलाने के निर्देश दिए गए हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित