हैदराबाद , सितंबर 26 -- तेलंगाना में हैदराबाद की हुसैन सागर झील में शनिवार को लगातार दूसरे दिन गणेश विसर्जन जारी रहा। सैकड़ों की तादाद में लोग गणेश प्रतिमाओं के साथ विसर्जन में हिस्सा लेने के लिए कतारबंद खड़े रहे।
सुबह तक टैंक बंड, एनटीआर मार्ग और नेकलेस रोड तक प्रतिमाओं की लंबी कतार लग चुकी थी। हुसैन सागर झील पर प्रतिमाओं का विसर्जन शनिवार दोपहर तक समाप्त होने की उम्मीद है। पुलिस के अनुसार, निर्धारित स्थानों पर सुबह 500-800 तक गणेश प्रतिमाएं विसर्जन के लिए तैयार थीं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित