हुबली , अप्रैल 13 -- ग्रीष्मावकाश में यात्रियों की आवाजाही की सुविधा के लिए दक्षिण पश्चिम रेलवे(एसडब्ल्यू आर) एसएसएस हुबली और पश्चिम बंगाल के अलीपुर द्वार के बीच समर स्पेशल एक्सप्रेस ट्रेन चलाएगा।
एसडब्ल्यूआर के सूत्रों के मुताबिक ट्रेन संख्या 07323 एसएसएस हुबली-अलीपुर द्वार एक्सप्रेस स्पेशल बुधवार को रात 23:15 बजे हुबली से प्रस्थान करेगी और शनिवार को दोपहर 13:50 बजे अलीपुर द्वार पहुंचेगी।
वापसी यात्रा में, ट्रेन संख्या 07324 अलीपुर द्वार-एसएसएस हुबली एक्सप्रेस स्पेशल रविवार को शाम 16:25 बजे अलीपुर द्वार से रवाना होगी और बुधवार को सुबह 09:45 बजे हुबली पहुंचेगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित