, Oct. 3 -- चंडीगढ, 03 अक्टूबर (वार्ता हरियाणा विधानसभा के अध्यक्ष ने कांग्रेस के वरिष्ठ नेता तथा हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा को राज्य विधानसभा में विपक्ष का नेता नियुक्त किया है।
विधानसभा सचिवालय में सचिव राजीव प्रसाद ने बताया कि श्री हुड्डा को 15वीं विधानसभा में विपक्ष का नेता नियुक्त किया गया है।
कांग्रेस ने उन्हें विधायक दल का नेता चुना था। विधानसभा चुनाव के बाद से विपक्ष के नेता का पद खाली था। हरियाणा विधानसभा के लिए पिछले वर्ष अक्टूबर में चुनाव हुए थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित