पंचकूला , सितंबर 18 -- हरियाणा पुलिस ने हिसार में पिछले 15 दिनों में दर्ज 15 साइबर अपराध मामलों में 15 आरोपियों को गिरफ्तार करने के साथ ही पीड़ितों के संदिग्ध लेनदेन को बरामद, वापस या रोक लगवाकर 58.46 लाख रुपये वापस पाने में मदद की है।

एक पुलिस प्रवक्ता ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। उन्होंने यह अभियान हिसार के पुलिस अधीक्षक सिद्धांत जैन के निर्देशों और सहायक पुलिस अधीक्षक मयंक मुद्गिल की देखरेख में चलाया गया।

श्री जैन ने कहा कि धोखाधड़ी का शिकार होने पर पीड़ित जितनी जल्दी इसकी रिपोर्ट करता है, पैसे बचाने में उतनी ही मदद मिल सकती है। उन्होंने लोगों से अपील की कि ऑनलाइन धोखाधड़ी का पता चलने पर वे तुरंत साइबर अपराध हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल करें, क्योंकि जल्द शिकायत करने से पैसे पर रोक लगाने की संभावना बढ़ जाती है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित