चंडीगढ़ , जून 18 -- हरियाणा सरकार ने प्रशासनिक कामकाज सुचारू रखने के लिए हिसार महानगर विकास प्राधिकरण के मुख्य कार्यकारी अधिकारी पद के लिए लिंक अधिकारी तय किए हैं।
मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी द्वारा जारी आदेश के अनुसार, सोनीपत महानगर विकास प्राधिकरण के मुख्य कार्यकारी अधिकारी को एचएमडीए हिसार के सीईओ के लिए लिंक अधिकारी-1 नियुक्त किया गया है। इसी तरह हिसार मंडलायुक्त को लिंक अधिकारी-2 और रोहतक मंडलायुक्त को लिंक अधिकारी-3 नामित किया गया है।
आदेश में कहा गया है कि अगर संबंधित अधिकारी छुट्टी, प्रशिक्षण, आधिकारिक दौरे, चुनाव ड्यूटी या सेवानिवृत्ति/स्थानांतरण के कारण अनुपस्थित रहते हैं या पद खाली हो जाता है, तो नामित लिंक अधिकारी सीईओ के सभी कर्तव्य और जिम्मेदारियां निभाएंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित