नयी दिल्ली , जून 05 -- आउटर दिल्ली वॉरियर्स इलेवन ने 51वें अखिल भारतीय गोस्वामी गणेश दत्त मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट (पंजीकृत) के पूल-सी लीग मुकाबले में शुक्रवार को फ्रेंड्स सी.सी. को 8 विकेट से हराकर शानदार जीत दर्ज की। दिल्ली के सबसे प्रतिष्ठित और ऐतिहासिक क्रिकेट टूर्नामेंटों में शामिल इस प्रतियोगिता के 51वें संस्करण में टीम ने गेंद और बल्ले दोनों से दमदार प्रदर्शन किया।

टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने उतरी आउटर दिल्ली वॉरियर्स की टीम ने फ्रेंड्स सी.सी. को 113 रन पर रोक दिया। फ्रेंड्स सी.सी. की ओर से घनश्याम ने सर्वाधिक 31 रन बनाए, जबकि देव मेहता ने 27 और यशवर्धन ओबेरॉय ने 23 रन का योगदान दिया। आउटर दिल्ली वॉरियर्स के लिए गेंदबाजी में अमन चौधरी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 3 ओवर में 18 रन देकर 4 विकेट झटके। उन्हें शौर्य मलिक (1/33), शिवम शर्मा (1/20) और कमल कुमार बिरवत (1/15) का बेहतरीन सहयोग मिला।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित