नाहन , जून 16 -- हिमाचल प्रदेश के सिरमौर ज़िले की राजनीति में एक अहम घटनाक्रम में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता संदीप शर्मा भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गये हैं।
श्री शर्मा ने कहा कि भाजपा की नीतियों और राष्ट्रीय हित के प्रति उसकी प्रतिबद्धता से प्रभावित होकर उन्होंने भाजपा परिवार में शामिल होने का फैसला किया।
श्री शर्मा लंबे समय से कांग्रेस संगठन में सक्रिय रहे हैं। उन्होंने ज़िला महासचिव, ज़िला मीडिया प्रभारी और नाहन विधानसभा क्षेत्र युवा कांग्रेस अध्यक्ष जैसे महत्वपूर्ण पदों पर काम किया है। उन्होंने संगठनात्मक कार्यों और जनसंपर्क में सक्रिय भूमिका निभाई है।
भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने पार्टी में शामिल होने पर उनका स्वागत एवं अभिनंदन किया। पार्टी ने भरोसा जताया कि श्री शर्मा का अनुभव, संगठनात्मक क्षमताएं और जनसेवा के प्रति समर्पण संगठन को और मजबूत बनाने में अहम भूमिका निभाएंगे।
इस अवसर पर भाजपा नेताओं ने कहा कि सभी पार्टी कार्यकर्ता सिरमौर और हिमाचल प्रदेश के विकास और कल्याण के संकल्प को और मजबूत करने के लिए मिलकर काम करेंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित