शिमला , मार्च 15 -- हिमाचल प्रदेश में मौसम विभाग ने बारिश और बर्फबारी होने की संभावना व्यक्त की है, जिससे प्रदेश में रबी की फसलों के लिए अहम माने जाने वाले डेढ़ महीने से बने सूखे जैसे हालात खत्म हो सकते हैं।

मौसम विभाग (आईएमडी) ने कुछ जगहों पर बारिश या बर्फबारी का अनुमान लगाया है, जिससे तापमान में गिरावट आ सकती है। विभाग ने ओले गिरने की चेतावनी भी जारी की है। विभाग और राज्य आपदा प्रबंध प्राधिकरण के अनुसार बिलासपुर, हमीरपुर, कुल्लू, मंडी, शिमला, सिरमौर और सोलन ज़िलों के कुछ हिस्सों में एक या दो जगहों पर ओले गिरने की बहुत ज़्यादा संभावना है।विभाग ने 17 और 21 मार्च को कुछ जगहों पर हल्की बारिश या बर्फबारी की उम्मीद है, जबकि 16, 18 और 19 मार्च को राज्य में कई जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश या बर्फबारी की के आसार है।

विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी करते हुए कहा कि कुछ जगहों पर गरज के साथ बारिश, बिजली कड़कने, ओले गिरने और 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ़्तार से तेज़ हवाएं चलने की संभावना जतायी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित