हमीरपुर , जनवरी 23 -- हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर में न्यायालय परिसर को बम से उड़ाने की धमकी भरा ईमेल मिलने के बाद पुलिस शुक्रवार को हरकत में आ गई।
धमकी के बाद परिसर को तुरंत खाली करा लिया गया और इलाके में लगातार बारिश के बावजूद पुलिस ने गहन तलाशी अभियान शुरू किया।
गौरतलब है कि हमीरपुर हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का गृह जिला है।
एक आधिकारिक प्रवक्ता ने बताया कि ईमेल दिन में पहले ही प्राप्त हो गया था, जिसके चलते एहतियात के तौर पर परिसर को खाली करा लिया गया। हालांकि धमकी फर्जी प्रतीत हो रही थी, फिर भी इलाके में बारिश के बावजूद सुरक्षा एजेंसियों ने तलाशी अभियान जारी रखा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित