नाहन , जून 17 -- हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले में गेहूं खरीद प्रक्रिया को सफलतापूर्वक पूरा कर लिया गया तथा जिले के दो खरीद केंद्रों पर 08 अप्रैल से 15 जून तक किसानों से हजारों क्विंटल गेहूं की खरीद की गयी है।

कृषि विभाग के उप निदेशक डॉक्टर साहिब सिंह ने बताया कि 08 अप्रैल से 15 जून के बीच जिले में किसानों से कुल 19,777 क्विंटल गेहूं खरीदा गया। जिले के 640 किसानों ने खरीद केंद्रों पर अपनी उपज बेची। इस बार सरकार ने गेहूं का न्यूनतम समर्थन मूल्य 2,585 रुपये प्रति क्विंटल तय किया था।

उन्होंने बताया कि पांवटा साहिब और धौलाकुआं में गेहूं खरीद केंद्र स्थापित किए गए थे। इनमें से पांवटा साहिब केंद्र पर 15,634 क्विंटल गेहूं और धौलाकुआं केंद्र पर 4,142 क्विंटल गेहूं खरीदा गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित