नयी दिल्ली, सितंबर 26 -- राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने सर्वश्री जिया लाल भारद्वाज और रोमेश वर्मा को हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय के न्यायाधीश नियुक्त किया है।
केंद्रीय विधि एवं न्याय मंत्रालय की ओर से शुक्रवार को एक अधिसूचना जारी कर यह जानकारी दी गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित