धर्मशाला , जून 15 -- हिमाचल प्रदेश सरकार के 'नशा मुक्त हिमाचल अभियान' के तहत मादक पदार्थों पर अपनी कार्रवाई जारी रखते हुए देहरा पुलिस ने कांगड़ा जिले में दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है और उनके कब्जे से 1.09 ग्राम हेरोइन बरामद किया है।

देहरा के जिला पुलिस अधीक्षक मयंक चौधरी ने बताया सोमवार को बताया कि रक्कड़ थाने की एक टीम 12 जून को नियमित गश्त और जांच कर रही थी, तभी एक विशेष सूचना के आधार पर उन्होंने लोअर कलोहा के पास दो संदिग्धों को रोका।

श्री चौधरी ने कहा कि एनडीपीएस अधिनियम के तहत उचित कानूनी प्रक्रियाओं का पालन करते हुए पुलिस ने दोनों की तलाशी ली और उनके कब्जे से 1.09 ग्राम हेरोइन बरामद की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित