नयी दिल्ली , जनवरी 27 -- हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविन्दर सिंह सुक्खू ने मंगलवार को यहां केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी से मुलाकात कर राज्य में सड़क सुदृढ़ीकरण के संबंध में विस्तृत रूप से चर्चा की ।
मुख्यमंत्री ने केन्द्रीय मंत्री से सड़कों और पुलों की मरम्मत एवं रख-रखाव के लिए पर्याप्त वित्तीय सहायता प्रदान करने का आग्रह किया। केंद्रीय मंत्री ने केंद्रीय सड़क एवं अवसंरचना कोष (सीआरआईएफ) के अंतर्गत छैला-नेरीपुल-यशवंत नगर-ओच्छघाट सड़क के लिए सैद्धांतिक रूप से 200 करोड़ रुपये की स्वीकृति दी, जिससे प्रदेश के सेब उत्पादकों को व्यापक लाभ मिलेगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित