नयी दिल्ली , मार्च 30 -- हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल कविंदर गुप्ता ने सोमवार को यहां प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से शिष्टाचार भेंट की।

राज्यपाल बनने के बाद प्रधानमंत्री के साथ यह उनकी पहली मुलाकात थी।

इस दौरान राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश से जुड़े विकास और जनकल्याण के विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने राज्य में चल रहे प्रमुख अभियानों ड्रग-फ्री हिमाचल और टीबी-फ्री हिमाचल की जानकारी दी, जो सार्वजनिक स्वास्थ्य सुधार और सामाजिक कल्याण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से संचालित किए जा रहे हैं।

उन्होंने बताया कि हिमाचल प्रदेश प्राकृतिक खेती की दिशा में अग्रणी कदम उठा रहा है। राज्य में किसान और बागवान धीरे-धीरे रासायनिक मुक्त खेती की ओर बढ़ रहे हैं। उन्होंने इस पहल को और व्यापक स्तर पर बढ़ाने की आवश्यकता पर जोर दिया, ताकि पर्यावरण संरक्षण के साथ किसानों की आय में भी वृद्धि हो सके।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित