शिमला , सितंबर 14 -- हिमाचल प्रदेश के चूड़धार क्षेत्र के घने जंगलों में रास्ता भटके चार श्रद्धालुओं को रात भर चले खोज एवं बचाव अभियान के बाद सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है। यह जानकारी शिमला पुलिस ने सोमवार को दी।
पुलिस अधिकारी के अनुसार, यह घटना रविवार देर रात प्रकाश में आई। शिमला 112 नियंत्रण कक्ष को सूचना मिली कि चूड़धार से लौट रहे कुछ श्रद्धालु जंगल में भटक गये हैं और अपनी लोकेशन का पता नहीं लगा पा रहे हैं। सूचना मिलते ही चौपाल थाना पुलिस की टीम ने तत्परता दिखाते हुए अंधेरे और विषम परिस्थितियों के बावजूद चूड़धार के दुर्गम और घने जंगलों में खोज एवं बचाव अभियान शुरू किया।
पुलिस टीम ने रात भर सुदूर वन क्षेत्र और कठिन रास्तों से गुजरते हुए खोज जारी रखी। निरंतर प्रयासों के बाद, मध्य रात्रि के आसपास पुलिस ने दो युवकों की लोकेशन का पता लगा लिया और उन्हें पाताल खड्ड की ओर स्थित जंगल से सुरक्षित निकाल लिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित