जम्मू , अगस्त 29 -- जम्मू-कश्मीर के हिमकोटी मार्ग पर भारी भूस्खलन के बाद वैष्णो देवी की यात्रा को पारंपरिक पुराने रास्ते (बाणगंगा मार्ग) की ओर मोड़ दिया गया है।

अधिकारियों ने बताया कि हिमकोटी मार्ग पर भू-स्खलन होने से सड़क पर मलबा आने के कारण यात्रा को कुछ समय के लिए रोक दिया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित