, Feb. 10 -- वॉशिंगटन, 10 फरवरी (वार्ता/ शिन्हुआ) अमेरिका के सैनिक हिन्द महासागर में वेनेज़ुएला से जुड़े एक तेल टैंकर का रात भर पीछा करने के बाद उस पर चढ़ गये। अमेरिका के युद्ध मंत्री पीट हेगसेथ ने सोमवार को यह जानकारी दी।
श्री हेगसेथ ने सोशल मीडिया 'एक्स' पर लिखा, " रात भर, अमेरिकी सैन्य बल ने बिना किसी घटना के, 'मुआयने के अधिकार' के तहत समुद्री अवरोध को अंजाम दिया, एक्विला-2 पर चढ़ाई की। यह (जहाज़) भागा, और हमने उसका पीछा किया।"उन्होंने आरोप लगाया कि अमेरिका ने वेनेज़ुएला से आने-जाने वाले तेल के टैंकरों पर प्रतिबंध लगाया है और यह टैंकर उस प्रतिबंध का उल्लंघन कर रहा था। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, एक्विला-2 में लगभग सात लाख बैरल वेनेज़ुएला का भारी कच्चा तेल था जो जनवरी की शुरुआत में वेनेज़ुएला जल क्षेत्र से निकला था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित