पटना, अप्रैल 13 -- िन्दुस्तानी आवाम मोर्चा (से.) के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. संतोष कुमार सुमन ने पार्टी के सभी विधायकों को 14 एवं 15 अप्रैल 2026 को पटना स्थित मुख्यालय में अनिवार्य रूप से उपस्थित रहने का निर्देश दिया है।
इस संबंध में जानकारी देते हुए पार्टी के राष्ट्रीय मुख्य प्रवक्ता श्याम सुन्दर शरण ने सोमवार को बताया कि इन दोनों दिनों में सभी विधायक पटना में मौजूद रहेंगे, जिससे पार्टी की आगामी राजनीतिक गतिविधियों एवं महत्वपूर्ण निर्णयों की सूचना उन्हें तत्काल उपलब्ध कराई जा सके।
श्री शरण ने कहा कि पार्टी अनुशासन एवं संगठनात्मक सुदृढ़ता को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया गया है, जिससे वर्तमान राजनीतिक परिदृश्य में समयानुकूल एवं प्रभावी रणनीति पर विचार-विमर्श किया जा सके।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित