पटना , मार्च 19 -- िन्दुस्तानी अवाम मोर्चा (सेक्युलर) ने गुरुवार को रमज़ान के पवित्र अवसर पर भव्य दावत-ए-इफ्तार का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विभिन्न दलों के शीर्ष नेताओं, जनप्रतिनिधियों एवं गणमान्य व्यक्तियों की गरिमामयी उपस्थिति ने कार्यक्रम को विशेष बना दिया।
कार्यक्रम में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, निशांत कुमार, विधानसभा अध्यक्ष डॉ.प्रेम कुमार, विधानपरिषद के सभापति अवधेश नारायण सिंह, स्वास्थ्य मंत्री मंगल पाण्डेय, मंत्री संजय कुमार,जनता दल यूनाइटेड (जदयू) प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा, लोक जन शक्ति पार्टी (रामविलास) के प्रदेश अध्यक्ष राजू तिवारी सहित विधायक, विधानपरिषद सदस्य एवं सैकड़ों राजनीतिक एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं ने शिरकत की।
इस अवसर पर जीतन राम मांझी एवं डॉ. संतोष कुमार सुमन ने सभी अतिथियों का आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन किया। उन्होंने कहा कि रमज़ान का यह पावन महीना आपसी भाईचारे, प्रेम और सौहार्द का संदेश देता है। इफ्तार जैसे आयोजन समाज में एकता और सद्भाव को मजबूत करने का कार्य करते हैं पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्री अनिल कुमार ने आए हुए सभी आगंतुकों को भव्य स्वागत किया।
कार्यक्रम के दौरान सभी उपस्थित जनों ने देश एवं राज्य की खुशहाली, अमन-चैन और आपसी सौहार्द की कामना की। यह आयोजन सामाजिक समरसता और सर्वधर्म समभाव की भावना को सुदृढ़ करने का एक महत्वपूर्ण प्रयास रहा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित