पटना , जनवरी 24 -- हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (सेक्युलर) ने शनिवार को जननायक कर्पूरी ठाकुर की 102 वीं जयंती मनाई।
जननायक कर्पूरी ठाकुर की 102 वीं जयंती पार्टी कार्यालय में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सह पूर्व मंत्री डॉ अनिल कुमार की अध्यक्षता में मनाई गई। कार्यक्रम की शुरुआत स्व. कर्पूरी ठाकुर के तैलीय चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर की गयी।इस कार्यक्रम का संचालन पार्टी के प्रदेश प्रधान महासचिव अविनाश कुमार ने किया जबकि धन्यवाद ज्ञापन कुटुंबा के विधायक ललन राम ने किया।
इस अवसर पर पार्टी के संस्थापक और केंद्रीय मंत्री जीतनराम मांझी ने स्व. कर्पूरी ठाकुर के जीवन पर प्रकाश डाला और उनके जीवन में किए गए संघर्ष पर चर्चा की।उन्होंने कहा कि अपने मुख्यमंत्री कार्यकाल में स्व. कर्पूरी ठाकुर ने मैट्रिक बोर्ड परीक्षा में अंग्रेजी की अनिवार्यता को खत्म कर समाज के पिछड़े,शोषित, वंचित लोगों को मुख्य धारा में जोड़ने का सफल प्रयास किया। उसी साल लाखों बच्चों ने मैट्रिक की परीक्षा पास की थी। उन्होंने कहा कि वे कार्यकर्ताओं के लिए समर्पित व्यक्ति थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित