, Sept. 14 -- जिलाधिकारी ने इन आंकड़ों को गंभीरता से लेते हुए दुर्घटनाओं के कारणों की पहचान कर उनकी रोकथाम के लिए ठोस उपाय करने का निर्देश दिए। उन्होंने दोपहिया वाहन चालकों के लिए हेलमेट तथा चारपहिया वाहन चालकों और यात्रियों के लिए सीट बेल्ट का इस्तेमाल सुनिश्चित कराने और इसके लिए व्यापक जागरूकता अभियान चलाने को कहा।
उन्होंने वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का इस्तेमाल नहीं करने, निर्धारित गति सीमा का पालन करने तथा यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई करने के भी निर्देश दिए। इस दौरान बिना हेलमेट वाहन चलाने, सीट बेल्ट नहीं लगाने और तेज गति से वाहन चलाने वालों पर कार्रवाई की समीक्षा भी की गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित