पटना , मई 30 -- बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने शनिवार को हिंदी पत्रकारिता दिवस के अवसर पर पत्रकारों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। श्री चौधरी ने अपने संदेश में कहा कि लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में निष्पक्ष, निर्भीक एवं जनहितकारी पत्रकारिता समाज को जागरूक एवं सशक्त बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है।

श्री चौधरी ने कहा कि सत्य, संवेदनशीलता और जनसेवा के प्रति पत्रकारों का समर्पण सदैव प्रेरणादायी रहा है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि हिंदी पत्रकारिता जनहित और लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता बनाए रखते हुए समाज को जागरूक करने तथा राष्ट्र निर्माण में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाती रहेगी।

श्री चौधरी ने हिंदी पत्रकारिता से जुड़े सभी पत्रकारों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित