पुणे , जुलाई 16 -- महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस समिति के वरिष्ठ उपाध्यक्ष और पूर्व विधायक मोहन जोशी ने सरकार से सवाल किया है कि सुरक्षा निरीक्षण पूरे होने के बावजूद हिंजवाड़ी-शिवाजीनगर मेट्रो सेवा अभी तक शुरू क्यों नहीं हुई है।
श्री जोशी ने एक बयान जारी करते हुये महाराष्ट्र सरकार पर आरोप लगाया कि मेट्रो प्रोजेक्ट शुरू करने के बारे में बार-बार की गई घोषणाएं पूरी नहीं हो पाईं हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने पुणे में घोषणा की थी कि पहला चरण मई में और दूसरा चरण जुलाई में शुरू हो जायेगा। हालांकि, दोनों में से कोई भी समय सीमा पूरी नहीं हुई है। यात्रियों को उम्मीद थी कि कम से कम पहला चरण 15 जुलाई को शुरू हो जायेगा, लेकिन वह योजना भी टलती हुई दिख रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित