रायसेन , मार्च 1 -- मध्यप्रदेश में रायसेन जिले के बाड़ी स्थित प्रसिद्ध हिंगलाज माता मंदिर में हुई चोरी के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी जितेंद्र उर्फ जतिन के विरुद्ध मध्य प्रदेश सहित अन्य राज्यों में चोरी, नकबजनी और लूट के कुल 15 प्रकरण दर्ज हैं। घटना 22-23 फरवरी 2026 की रात की है, जब अज्ञात चोरों ने मंदिर के गेट का ताला तोड़कर अंदर प्रवेश किया और दान पेटी से नकदी तथा माताजी के चांदी के आभूषण चोरी कर लिए।
तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपी को गिरफ्तार किया गया। वह इंदौर के द्वारिकापुरी आकाश नगर का निवासी है और वर्तमान में देवास जिले के सतवास में रह रहा था। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी किया गया चांदी का मुकुट और नकदी जब्त की है। आरोपी को न्यायालय बरेली में पेश किया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित