भदोही , अप्रैल 03 -- पश्चिम एशिया में जारी जंग के कारण हार्मुज जलडमरूमध्य मार्ग बंद होने से कालीन जैसे हस्त परक उद्योग से जुड़े लाखों बुनकरों के सामने रोजी-रोटी का संकट उत्पन्न हो गया है।
कालीन निर्यात संवर्धन परिषद (सीईपीसी) के उपाध्यक्ष असलम महबूब ने शुक्रवार को यहां बताया कि अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर अब वैश्विक अर्थव्यवस्था पर कैंसर की तरह प्रभाव डाल रहा है। हार्मुज जलडमरूमध्य मार्ग बंद होने से परिवहन शुक्ल कई गुना बढ़ने से कालीनों के उत्पादन कास्ट पर विपरीत असर देखा जा रहा है। रास्ता अवरूद्ध होने से न्यूजीलैंड जैसे देशों से कालीन निर्माण में प्रयुक्त होने वाले ऊल की उपलब्धता सुनिश्चित नहीं हो पा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित