गुवाहाटी , अप्रैल 06 -- खराब स्वास्थ्य के कारण पिछला मैच नहीं खेलने वाले मुंबई इंडियंस (एमआई) के कप्तान हार्दिक पंड्या ने मंगलवार को राजस्थान रॉयल्स (आरआर) के साथ होने वाले मैच से पहले रविवार को यहां नेट पर अभ्यास किया। वार्म अप करने के बाद फिजियो नितिन पटेल की निगरानी में हार्दिक ने गेंदबाजी शुरू की और खाली नेट्स में अच्छी स्पीड के साथ यॉर्कर फेंके। इस दौरान बल्लेबाजी कोच कायरन पोलार्ड भी उन पर नजर रखे हुए थे। इसके बाद हार्दिक ने बल्लेबाजी अभ्यास भी किया और गेंद उनके बल्ले के बीच में आती दिखती रही। हार्दिक अभ्यास सत्र के दौरान बेहतरीन लय में दिखें और मंगलवार को उनकी वापसी हो सकती है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित