भीलवाड़ा , अप्रैल 16 -- राजस्थान में भीलवाड़ा जिले के आसींद थाना क्षेत्र में बुधवार देर रात बस स्टैंड के पास स्थित एक हार्डवेयर की दुकान में आग लगने से लाखों रुपये का नुकसान हो गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार कालियास गांव में भंवर सिंह चुंडावत की हार्डवेयर दुकान में अचानक आग लग गई जिसने जल्द ही विकराल रूप धारण कर लिया। आग दुकान के भीतर रखे दो गैस सिलेंडरों तक पहुंच गई जिनमें जोरदार धमाके हुए। जिससे आसपास के मकानों की दीवारें भी हिल गईं और उनमें आंशिक दरारें आ गईं। धमाकों की गूंज से ग्रामीण दहशत में आ गए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित