कोलकाता , सितंबर 14 -- उत्तर 24 परगना जिले के हाबरा थाने की बैरक में सोमवार को एक पुलिस उपनिरीक्षक का शव उनके कमरे की खिड़की से लटका मिला।

मृतक की पहचान हाबरा थाने में तैनात उपनिरीक्षक विश्वनाथ सेन (57) के रूप में हुई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित