तेल अवीव/हाइफ़ा , मार्च 30 -- इजरायल के उत्तरी शहर हाइफ़ा स्थित बाज़ान तेल रिफाइनरी में सोमवार को अवरोधित मिसाइल के मलबे के गिरने से औद्योगिक भवन और एक ईंधन टैंकर प्रभावित हुए।

टाइम्स ऑफ इज़रायल ने अग्निशमन एवं बचाव सेवा के हवाले से यह जानकारी दी है। अधिकारियों के अनुसार, अभी यह स्पष्ट नहीं है कि मिसाइल ईरान से दागी गई थी या लेबनान में ईरान समर्थित हिज़्बुल्लाह द्वारा दागी गयी। गनीमत रही है कि इस घटना में किसी के हताहत होने की कोई सूचना नहीं है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित