अलवर , अक्टूबर 17 -- राजस्थान में अलवर के उद्योग नगर थाना क्षेत्र में स्थित राठी मार्केट में शनिवार को सड़क दुर्घटना में एक महिला की मौत हो गयी।
प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतका की पहचान पिंकी (35) अलवर के रूप में हुई है। दोपहर में वह सड़क पार कर रही तभी हाइड्रा क्रेन की चपेट में आ गयी । गंभीर रूप से घायलवस्था में उसे तुरंत ईएसआई अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
हादसे की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और हाइड्रा क्रेन को अपने कब्जे में ले लिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित