अमृतसर , जुलाई 10 -- श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार ज्ञानी कुलदीप सिंह गड़गज्ज शुक्रवार को तीन दिवसीय दौरे पर हांगकांग पहुंच गये। उनका यह दौरा गुरुद्वारा खालसा दीवान सिख टेंपल, हांगकांग के निमंत्रण पर हो रहा है।
यहां जारी एक विज्ञप्ति के अनुसार हांगकांग पहुंचने पर स्थानीय सिख संगत और गुरुद्वारा प्रबंधन ने जत्थेदार ज्ञानी कुलदीप सिंह का सिरोपाओ और फूलमालाएं भेंट कर स्वागत किया। गुरुद्वारा साहिब पहुंचने पर सिख युवाओं ने तलवारों की सम्मान गार्ड प्रस्तुत करते हुए जयकारों के साथ उनका अभिनंदन किया।
अपने तीन दिवसीय प्रवास के दौरान जत्थेदार ज्ञानी कुलदीप सिंह गुरुद्वारा खालसा दीवान सिख टेंपल में आयोजित गुरमत समागमों में शामिल होंगे। वह संगत को गुरमत विचारों से निहाल करेंगे तथा स्थानीय सिख संगत और युवाओं के बीच सिख प्रचार-प्रसार से जुड़े कार्यक्रमों में भाग लेंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित