यमुनानगर , नवंबर 14 -- हरियाणा में यमुनानगर के ब्लॉक खेड़ी लक्खा सिंह के गांव हसनपुर में कांग्रेस के 'वोट बचाओ, देश बचाओ' अभियान के अंतर्गत चौपाल का आयोजन किया गया। इसमें मध्य प्रदेश के पूर्व विधायक रवि जोशी और सिरसा के विधायक गोकल सेतिया ने मुख्य अतिथि के रूप में भाग लिया।

वक्ताओं ने कहा कि लोकतंत्र में प्रत्येक मत महत्वपूर्ण है और निर्वाचन प्रक्रिया में पारदर्शिता व निष्पक्षता बनाए रखना आवश्यक है। नागरिकों को अपने लोकतांत्रिक अधिकारों और मताधिकार के प्रति जागरूक रहने का आह्वान किया गया।

इस अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी (ग्रामीण) के अध्यक्ष नरपाल सिंह गुर्जर, जिला कांग्रेस कमेटी (शहरी) के अध्यक्ष देवेन्द्र सिंह, पूर्व विधायक लहरी सिंह, ब्लॉक अध्यक्ष परमजीत धीमान और जिला महासचिव मुकेश पाल ने भी संबोधित किया।

कार्यक्रम का आयोजन आदिल खान ने किया। इस दौरान बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी, कार्यकर्ता और ग्रामीण उपस्थित रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित