काबुल , जुलाई 22 -- हशमतउल्लाह शाहिदी ने अफगनिस्तान की एकदिवसीय टीम के कप्तान पद से इस्तीफा दे दिया है।
शाहिदी ने जनवरी 2022 से लेकर जून 2026 में भारत के खिलाफ खेली गई पिछली वनडे सीरीज तक 55 एकदिवीय मैचों में अफगानिस्तान टीम की कप्तानी की।
31 वर्षीय शाहिदी ने सोशल मीडिया पर एक बयान के जरिए अपने फैसले की घोषणा की और कहा कि यह पद छोड़ना उनका निजी फैसला था।
शाहिदी ने कहा, "आज मैं पूरे सम्मान और सहमति के साथ घोषणा करता हूं कि मैं अपने निजी फैसले से अपनी टीम के कप्तान का पद छोड़ रहा हूं। कप्तान के तौर पर यह जिम्मेदारी निभाना मेरे लिए बहुत सम्मान की बात थी। मुझे गर्व है कि मैंने अपनी टीम के साथ ईमानदारी, एकता और प्रतिबद्धता के साथ काम किया।"उन्होंने कहा, "अल्लाह की कृपा और अधिकारियों, कोचों तथा खिलाड़ियों की कोशिशों से हमने कई जीत हासिल कीं, अहम मैच जीते, बड़ी टीमों को हराया और टीम का नाम रोशन किया।"शाहिदी की कप्तानी में अफ़ग़ानिस्तान ने द्विपक्षीय सीरीज में बंगलादेश को तीन बार, जिम्बाब्वे को दो बार और दक्षिण अफ्रीका तथा आयरलैंड को एक-एक बार हराया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित