नैनीताल , मई 04 -- उत्तराखंड के हल्द्वानी में पुलिस ने बाइक चोरी गैंग का पर्दाफाश करते हुए दो शातिर आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक चोरी की मोटरसाइकिल और घटना में प्रयुक्त स्कूटी भी बरामद की है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एसएसपी डा0 मंजूनाथ टीसी ने इस मामले का खुलासा करते हुए बताया कि विगत 01 मई को सुशीला तिवारी अस्पताल गेट के सामने से एक मोटरसाइकिल चोरी हो गई थी। हल्दूचौड़ निवासी विशांत टम्टा ने इस मामले में हल्द्वानी कोतवाली में तहरीर देकर आरोप लगाया कि उनकी बजाज पल्सर अप्रैल को सुशीला तिवारी अस्पताल गेट के सामने से चोरी हो गई।

इस संबंध में पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। प्रभारी निरीक्षक विजय सिंह मेहता के नेतृत्व में एक टीम गठित की गई।

पुलिस टीम ने सीसीटीवी फुटेज खंगाले, जिसमें दो संदिग्ध एक एक्टिवा स्कूटी से आते दिखाई दिए। एक आरोपी ने बाइक का लॉक तोड़कर उसे चोरी कर लिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित