हल्द्वानी,28मार्च(वार्ता) उत्तराखंड के हल्द्वानी में गर्मी आई नहीं उससे पहले ही के कई क्षेत्रों में पीने के पानी का संकट खड़ा होने लगा लगा है।

जवाहर ज्योति दमुआढुंगा और चौपला के लोग पीने का पानी नहीं मिल ने से नाराज होकर हल्द्वानी जल संस्थान की अधिशासी अभियंता कार्यालय के बाहर जमकर प्रदर्शन किया। ग्रामीणों का आरोप है कि होली के बाद से उनके यहां पानी की समस्या खड़ी हो गई है। ग्रामीणों ने जल संस्थान के अधिकारियों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि उनके क्षेत्र से गुजरने वाली पाइपलाइन को अन्य जगहों पर डायवर्ट कर दिया गया है। जिसके चलते कई इलाकों में पानी नहीं आ रहा है क्योंकि उनका क्षेत्र ऊंचाई वाला क्षेत्र है। इस समस्या को लेकर कई बार अधिकारियों के साथ बैठक भी कर चुके हैं लेकिन आधिकारिक केवल आश्वासन दे रहे हैं।

अपनी मांग को लेकर कई दिनों से गांव में ही धरना प्रदर्शन करते आ रहे हैं लेकिन अधिकारी सुनने को तैयार नहीं इसके बाद शनिवार को सामाजिक कार्यकर्ता मनु गोस्वामी के नेतृत्व में बड़ी संख्या में महिलाएं और पुरुष जल संस्थान कार्यालय पहुंचे जहां अधिशासी अभियंता आर एस लोशाली अधिशासी अभियंता के घेराव करते हुए जल्द व्यवस्था दुरुस्त करने की मांग की इस दौरान अधिशासी अभियंता आर एस लोशाली ने बताया कि पानी की समस्या को लेकर ग्रामीण आए हुए हैं ,उस क्षेत्र के जल संस्थान के जूनियर इंजीनियर के साथ बैठकर व्यवस्थाएं ठीक करने के लिए निर्देश दिए गए हैं,उन्होंने कहाँ व्यवस्था को जल्द ठीक कर दिया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित