नैनीताल , मार्च 10 -- उत्तराखंड के हल्द्वानी के गौलापार अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में आयोजित होने जा रही क्रिकेट प्रतियोगिता के मद्देनजर पुलिस प्रशासन ने यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए विशेष डायवर्जन प्लान और पार्किंग व्यवस्था लागू की है। यह व्यवस्था आगामी 11 मार्च से 14 मार्च तक प्रतिदिन शाम 4 बजे से मैच समाप्ति तक प्रभावी रहेगी।

जारी यातायात योजना के अनुसार तीनपानी से गौलापार रोड होते हुए काठगोदाम की ओर जाने वाले सभी भारी मालवाहक वाहनों को गौला पुल कुँवरपुर कट से डायवर्ट किया जाएगा। ये वाहन कुँवरपुर तिराहा, खेड़ा चौराहा और महाकाली जनरल स्टोर तिराहा होते हुए काठगोदाम की ओर जाएंगे।

वहीं काठगोदाम क्षेत्र से गौलापार रोड होते हुए तीनपानी की ओर जाने वाले भारी वाहन महाकाली जनरल स्टोर तिराहा से खेड़ा चौराहा और कुँवरपुर तिराहा होते हुए गौलापुल के रास्ते तीनपानी की ओर भेजे जाएंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित