हल्द्वानी , सितंबर 14 -- उत्तराखंड के हल्द्वानी में पुलिस ने तमंचा और 17 कारतूस के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. मंजूनाथ टी.सी. के अनुसार निर्देश पर जिले में अराजकता, हुड़दंग, नशे में वाहन चलाने वालों तथा संदिग्ध व्यक्तियों के खिलाफ सघन जांच अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत रविवार रात को हल्द्वानी कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक विजय मेहता के नेतृत्व में चौकी मंगल पड़ाव पुलिस टीम ने रामलीला मैदान हल्द्वानी में एक संदिग्ध व्यक्ति को रोककर तलाशी ली गई।
तलाशी में अभियुक्त के कब्जे से 12 बोर का अवैध तमंचा तथा कुल 17 कारतूस बरामद हुए, जिनमें 13 कारतूस 12 बोर के तथा चार कारतूस 32 बोर के शामिल हैं। आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ शस्त्र अधिनियम की धारा 3/25 के तहत मामला दर्ज कर लिया गया।
आरोपी की पहचान पंकज बेलवाल निवासी लछमपुर चौराहा, गौलापार, थाना काठगोदाम, जनपद नैनीताल के रूप में हुई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित