हल्द्वानी , जून 06 -- उत्तराखंड के हल्द्वानी में अमेज़न गोदाम में शुक्रवार देर रात को भीषण आग लगने से दो कर्मचारियों की मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस और फायर सर्विस की टीमों ने मौके पर पहुंचकर कई घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार शुक्रवार रात को रामपुर रोड पर स्थित अमेज़न के गोदाम में अचानक आग लग गई है। डायल-112 पर सूचना मिलने पर एसपी हल्द्वानी मनोज कत्याल और प्रभारी निरीक्षक विजय मेहता के साथ ही अग्निशमन बल की टीम मौके पर पहुंचे तथा राहत एवं बचाव अभियान चलाया गया।
आग इतनी भीषण थी कि उसे बुझाने के लिए पुलिस और फायर सर्विस की टीमों को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। अंत में जब अंदर सर्च अभियान चलाया गया तो दो कर्मचारियों के शव बरामद हुए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित