हल्द्वानी , मई 18 -- उत्तराखंड के हल्द्वानी में पुलिस ने स्कूटी चोरी के तीन अलग-अलग मामलों का खुलासा करते हुए चोरी की तीन एक्टिवा स्कूटियां बरामद की हैं। पुलिस ने चोरी के आरोप में एक विधि विवादित किशोर को संरक्षण में लिया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार नैनीताल रोड, सुभाष नगर और भोटिया पड़ाव से तीन स्कूटी चोरी हो गई थी। ईला गुप्ता, ललित पंत और सोमिल कुमार की शिकायत पर पुलिस ने अलग अलग मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

मामलों की गंभीरता को देखते हुए प्रभारी निरीक्षक विजय सिंह मेहता के नेतृत्व में टीम गठित की गई। पुलिस टीम ने घटनास्थलों के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच, संदिग्धों से पूछताछ और सुरागरसी के आधार पर कार्रवाई करते हुए 18 मई को घास मंडी मंगल पड़ाव क्षेत्र से एक विधि विवादित किशोर को संरक्षण में लिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित