नैनीताल , अप्रैल 14 -- उत्तराखंड की हल्द्वानी पुलिस ने चोरगलिया में तीन दिन पहले हुई चोरी का खुलासा करते हुए दो शातिर चोरों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एसएसपी डा0 मंजूनाथ टीसी ने मंगलवार को इस मामले का खुलासा करते हुए बताया कि विगत 12 अप्रैल की रात को अपने चोरगलिया थाना क्षेत्र में चोरी की घटना सामने आई थी।

अगले दिन 13 अप्रैल को देवपुर सनवाल निवासी बलजीत सिंह की ओर से चोरगलिया थाना में चोरी के संबंध में शिकायत दर्ज कराई गई।

पुलिस ने मामला दर्ज कर प्रभारी निरीक्षक हरपाल सिंह के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया। पुलिस टीम ने घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी कैमरे खंगाले और सुरागरसी-पतारसी के साथ ही पर चोरगलिया क्षेत्र से दो शातिर चोरों को गिरफ्तार कर लिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित