पटना , मई 12 -- बिहार के राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री दिलीप कुमार जायसवाल ने अधिकारियों को निर्देश दिये हैं कि राजस्व कर्मचारी अपने-अपने हलकों में रहकर जमीन से जुड़े मामलों का त्वरित समाधान सुनिश्चित करें।

मंत्री श्री जायसवाल ने कहा कि अब राजस्व कर्मचारी केवल प्रत्येक शनिवार को अंचल कार्यालय की बैठक में शामिल होंगे। उसी दिन भू-समाधान दिवस के दौरान उनकी उपस्थिति भी सुनिश्चित की जाएगी। आवश्यकता पड़ने पर अन्य दिनों में ऑनलाइन माध्यम से बैठक आयोजित की जा सकेगी।

डॉ. जायसवाल ने कहा कि विभाग की पहली प्राथमिकता आम लोगों को राहत पहुंचाना और जमीन से जुड़े मामलों का समयसीमा के भीतर निष्पादन सुनिश्चित करना है। उन्होंने निर्देश दिये कि सभी राजस्व कर्मचारी रोस्टर के अनुसार अपने हलकों में उपस्थित रहकर दाखिल-खारिज, परिमार्जन, ई-मापी तथा अन्य राजस्व मामलों के समाधान को प्राथमिकता दें।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित