पटना , अक्टूबर 24 -- बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने विश्व पोलियो दिवस के अवसर पर प्रत्येक बच्चे को पोलियो से सुरक्षित रखने और देश को पोलियो मुक्त बनाए रखने का संकल्प लेने का आह्वान किया और पोलियो उन्मूलन के लिए समर्पित सभी स्वास्थ्यकर्मियों एवं सहयोगियों के अथक प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि स्वस्थ बच्चे ही सशक्त और समृद्ध राष्ट्र का आधार हैं।
मुख्यमंत्री ने शनिवार को सोशल मीडिया मंच 'एक्स' पर जारी अपने संदेश में कहा कि इस अवसर पर प्रत्येक बच्चे का संपूर्ण टीकाकरण सुनिश्चित करने और पोलियो मुक्त भारत की उपलब्धि को बनाए रखने का संकल्प लेना चाहिए। उन्होंने स्वस्थ बच्चों और सुरक्षित भविष्य के निर्माण के लिए टीकाकरण के प्रति जागरूकता बढ़ाने तथा अभियान से जुड़े सभी लोगों के प्रयासों को निरंतर जारी रखने पर जोर दिया।
श्री चौधरी ने कहा कि पोलियो के खिलाफ हासिल की गई उपलब्धि को बनाए रखने के लिए प्रत्येक बच्चे तक टीकाकरण की पहुंच सुनिश्चित करना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि इसके लिए स्वास्थ्यकर्मियों, अभिभावकों और समाज के सभी वर्गों की सहभागिता महत्वपूर्ण है। बच्चों को समय पर पोलियो की खुराक पिलाने और नियमित टीकाकरण के प्रति जागरूकता बढ़ाने से उन्हें इस गंभीर बीमारी से सुरक्षित रखा जा सकता है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित