पटना , अगस्त 19 -- बिहार के कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने बुधवार को कहा कि हर किसान को सुलभ संस्थागत ऋण उपलब्ध कराना सरकार का लक्ष्य है और इस उद्देश्य की पूर्ति के लिए कृषि विभाग एवं नाबार्ड के बीच एक समझौता ज्ञापन (एमोयू) पर हस्ताक्षर किया गया है, जिसके तहत संचालित कृषि ऋण पर किसानों को वित्तीय वर्ष 2026-27 में 1% अतिरिक्त ब्याज अनुदान मिलेगा।
इस योजना के तहत आज राज्य सरकार की ओर से कृषि विभाग की ओर से कृषि निदेशक मुकेश कुमार लाल तथा नाबार्ड की ओर से उप महाप्रबंधक भोला प्रसाद सिंह ने समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किये।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित