नयी दिल्ली , जून 13 -- दिल्ली प्रदेश भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा ने शनिवार को पार्टी के जनसंपर्क कार्यक्रम के तहत यहां शहीद राजगुरु कॉलेज ऑफ एप्लाइड साइंसेज फॉर विमेन की प्राध्यापिका प्रो. (डॉ.) पायल मैगो तथा अन्य प्रोफेसरों से मुलाकात कर मोदी की सरकार की 12 साल की उपलब्धियों पर चर्चा की और उन्हें केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजना का उल्लेख करने वाली पुस्तिका भेंट की।
गौरतलब है कि श्री मल्होत्रा तथा भाजपा के अन्य वरिष्ठ नेता मोदी सरकार के 12 साल पूरा होने और निर्वाचित प्रधानमंत्री के तौर पर श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा सबसे लंबे समय तक देश का नेतृत्व स्थापित करने को लेकर आउटरीच प्रोग्राम के तहत विभिन्न वर्गों के गणमान्य लोगों से मुलाकात कर रहे हैं और उनसे मोदी सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में जानकारी दे रहे हैं।
इससे पहले केंद्रीय राज्यमंत्री श्री मल्होत्रा ने शुक्रवार को दिल्ली विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर योगेश सिंह से भी मुलाकात की थी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित