नयी दिल्ली , अप्रैल 17 -- हर्षित अनेजा (65, 23 गेंद, 8x4, 5x6) और दीपान्शु (52, 25 गेंद, 7x4, 2x6) की बेहतरीन अर्धशतकीय पारियों व कार्तिक कालरा ( 3/39) की मदद से इंदिरा गाँधी इंस्टीट्यूट ऑफ फिजिकल एजुकेशन एंड स्पोर्ट्स साइंसेस (आईजीआईपीईएसएस) ने श्याम लाल कॉलेज को तीसरे स्वामी दयानंद सरस्वती टी20 क्रिकेट टूर्नामेंट में 100 रन से पराजित किया। हर्षित अनेजा को मैन ऑफ द मैच का अवार्ड डॉ मुकेश कुमार ने दिया।

आईजीआईपीईएसएस ने 20 ओवर में 8 विकेट पर 260 रन बनाए। जवाब में श्याम लाल कॉलेज की टीम 160 रन पर आल आउट हो गई। पराजित टीम के लिए अस्मित पंवार ने 36 और रवि राज ने 29 रनों का योगदान दिया और संदीप ने 37 रन देकर चार विकेट झटके।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित