पटना , अक्टूबर 24 -- बिहार के कृषि मंत्री विजय सिन्हा ने शनिवार को कहा कि राज्य में किसानों की आमदनी बढ़ाने और बाजार की मांग के अनुरूप हरे चने की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए 10 जिलों में 6,250 एकड़ में इसकी अगेती किस्मों का प्रत्यक्षण कराया जाएगा और इस योजना के तहत किसानों को प्रति एकड़ 4,000 रुपये की सहायता दी जाएगी।

कृषि मंत्री ने कहा कि इस सम्बंध में 15 नवंबर 2026 तक बीज एवं अन्य कृषि उपादानों का वितरण किया जाएगा। उन्होंने कहा कि हरे चने की अगेती खेती किसानों की समृद्धि का नया अवसर बन सकती है।

श्री सिन्हा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के किसानों की आय बढ़ाने और कृषि को लाभकारी बनाने के विजन तथा मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व में बिहार सरकार किसानों को पारंपरिक खेती के साथ-साथ बाजार की मांग के अनुरूप फसलों की खेती के लिए प्रोत्साहित कर रही है। इसी दिशा में हरे चने की अगेती किस्मों की खेती को बढ़ावा दिया जा रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित